Website me Google Ads Kaise Lagaye | WordPress blog me adsense ads kaise lagaye?

WordPress Blog or website me Google Ads Kaise Lagaye

Google Ads Kaise Lagaye:  वर्डप्रेस ब्लॉग में ऐडसेंस लगाने के 2 तरीके है। पहला Manual ads और दूसरा auto ads। पहले तरीके में हम decide करते है कि हमें ब्लॉग पर विज्ञापन कहा दिखाना है जैसे sidebar में, पोस्ट्स के बीच में, कंटेंट में, हैडर या footer में  जबकि auto ads में गूगल decide करता है ब्लॉग में ads कहा दिखाना है। Google adsense के अनुसार नए ब्लॉगर को शुरुआत में Auto ads लगाना चाहिए। हालाँकि वो Manual ads भी ट्राई कर सकते है। आइये जानते है ब्लॉग या वेबसाइट में Google Ads कैसे लगाये? हम यहाँ पर ये मान कर चल रहे है कि आपके ब्लॉग को Adsense अप्रूवल मिल गया है।

Website me Google Ads Kaise Lagaye

वेबसाइट में Google Ads लागने के दो तरीके है। पहला Manual ads और दूसरा Auto ads।

  • Manual ads– Manual ads में हमें Ad Unit बनाना होता है, फिर उस Ad Unit को विजेट में या फिर Ad inserter प्लगइन में पेस्ट करना होता है। जैसे अगर हमें फोटो के नीचे या पैराग्राफ के बीच में ऐड दिखाना होता है तो हम Ad inserter का यूज करते है।
  • Auto ads– Auto ads में गूगल आपके वेबसाइट में खुद विज्ञापन लगाता है। इसके लिए आपको बस adsense में अपना वेबसाइट ऐड करके Adsense के Ads मेनू में जाकर Auto ads on करना होता है।  गूगल अपनी मशीन लर्निंग तकनीक से वेबसाइट में सही जगह पहचान कर  विज्ञापन दिखाना शुरू कर देता है।

आपकी वर्डप्रेस साइट पर ऐडसेंस चलाने के फायदे और नुकसान

अपनी साइट पर अन्य लोगों के ऐडसेंस विज्ञापन क्यों चलाएं? आइये आज जानते है कि ब्लॉग पर ऐडसेंस लगाने के फायदे और नुकसान।

अगर आपकी साइट पर नियमित ट्रैफ़िक है तो ऐडसेंस विज्ञापन लगाकर आपकी साइट से कुछ पैसे कमा सकते है। इसलिए यदि आपकी वर्डप्रेस साइट के पास एक महत्वपूर्ण दर्शक है, और आप उन्खे अपना कोई प्रोडक्ट या सर्विस नहीं बेच रहे है तो  विज्ञापन पैसे कमाने का एक शानदार तरीका हो सकता है।

See also  Blogging Ke Liye Best Topic In Hindi 2023 | 40 से ज्यादा Blog Topics

वेबसाइट पर ऐडसेंस लगाने का सबसे बड़ा नुकसान ये है कि आपकी वेबसाइट स्लो हो जाती है। पेज धीरे धीरे खुलते है। जिससे विजिटर वेबसाइट को छोड़कर दूसरे वेबसाइट पर भी जा सकता है।

Google Adsense में Ad Unit कैसे बनाएं?

वर्डप्रेस ब्लॉग में Google AdSense  code लगाने के लिए पहले नया ऐड बनाना होगा। इसके लिए सबसे पहले अपना Google AdSense अकाउंट ओपन करे और बाएं कॉलम में Ads menu पर क्लिक करके और फिर ‘By ad unit’ टैब पर क्लिक करेंगे। यहां से आपको ‘Create New Ad’ पर क्लिक करना होगा।

Google Adsense आपको चुनने के लिए तीन प्रकार के विज्ञापन देता है:

  • Display ads – इसमे text, images, और URL भी होता है। ये static या कई फोटो , वीडियो या बदलते टेक्स्ट के साथ एनिमेटेड हो सकते हैं। 
  • In-feed ads – इन-फीड विज्ञापनों को पोस्ट लिस्टिंग के बीच में या archive pages में रखा जाता है। ये ads पोस्ट का ही रूप ले लेते है। जिससे ये लोगों का ध्यान आकर्षित ज्यादा करते है और क्लिक ज्यादा होता है। 
  • In-article ads – ये ads कंटेंट के भीतर आपकी पोस्ट के प्रवाह में रखे जाते है। इन्हें वहां होने का फायदा ये है कि लोग ज्यादा देखते है। लेकिन कुछ लोगो को ये परेशान करते हैं।

अब आपको एक ad type चुनने के लिए कहा जाएगा। आप Display ads, In-feed ads, and In-article ads में से कोई भी सेलेक्ट कर सकते हैं। अगर आप कंफ्यूज है आप तो Display ads से शुरुआत करें।

Google Ads Kaise Lagaye

इसके बाद आपको इस ad unit के लिए एक नाम देना होगा और विज्ञापन का आकार Responsive चुनना होगा। क्योंकि रिस्पॉन्सिव विज्ञापन सभी डिवाइस और स्क्रीन साइज़ पर अच्छा काम करते हैं। विज्ञापन का नाम अपने समझने के लिए आप कुछ भी रख सकते है। फिर Create button पर क्लिक करें।

ऐडसेंस अब आपके ब्लॉग के लिए ad code जनरेट करेगा। इसमें unique ad unit ID और आपकी publisher ID शामिल होता है।

Copy code snippet पर क्लिक करके अपना विज्ञापन कोड कॉपी करें और इसे नोटपैड में पेस्ट कर ले। इस कोड की जरुरत हमें अगले स्टेप में पड़ेगी।

1: Manual Ads: मैन्युअल रूप से WordPress blog me adsense kaise lagaye?

a: टेक्स्ट विजेट में विज्ञापन कोड डालना

Ad Unit बनाने के बाद, आपको यह निर्धारित करना होगा कि आप अपनी वेबसाइट पर विज्ञापन कहां दिखाना चाहते हैं। विज्ञापन आमतौर पर साइडबार (Sidebar) में प्रदर्शित होते हैं। आप WordPress Widget का उपयोग करके Google Adsense को अपने साइडबार में जोड़ सकते हैं।

Appearance > Widgets पर जाएं या Customizer खोलें और Widgets चुनें। इसके बाद, उपयुक्त विजेट क्षेत्र में ‘कस्टम HTML’ विजेट ब्लॉक जोड़ने के लिए ‘+’ बटन पर क्लिक करें। वह Widget Area (Header, footer or sidebar)चुनें जहां आप विज्ञापन दिखाना चाहते हैं। फिर Add widgets पर क्लिक कर दे। और इसके बाद, आपको कस्टम HTML विजेट ब्लॉक में Google AdSense कोड यूनिट दर्ज करना होगा। उसके बाद, ‘अपडेट’ बटन पर क्लिक करना न भूलें।

See also  वर्डप्रेस में एक नई पोस्ट कैसे जोड़ें? वर्डप्रेस पोस्ट को एडिट, डिलीट या पब्लिश कैसे करे?

b: Ad Inserter प्लगइन से WordPress blog me adsense ads kaise lagaye?

यदि आप साइडबार के अलावा या कंटेंट के पहले या बाद में विज्ञापनों को औटोमैटिक रूप से रखना चाहते हैं, तो ऐसे प्लगइन्स हैं जो ऐसा करने में आपकी सहायता कर सकते हैं। ऐड दिखाने की एक अच्छी जगह होती है कंटेंट के बीच में विज्ञापन दिखाना। विजिटर के स्क्रॉल करने से जो ऐड कंटेंट के बीच में होता है वो बार बार विजिटर को दिखता है जिससे क्लिक करने की चांस बढ़ जाती है।

Ad Inserter ऐड मेनेजर प्लगइन है जो आपके ब्लॉग में साइडबार के अलावा हर जगह ऐड लगाता है। यह आपको निम् लिखित जगह पर विज्ञापन डालने देता है:

  • कंटेंट से पहले या बाद में।
  • Posts के बीच में
  • पैराग्राफ से पहले या बाद में।
  • Footer में 
  • फोटो से पहले या बाद में।
  • किसी पद पर दिए गए पद के सापेक्ष।
  • कमेंट से पहले या बाद में।

आपको हर एक ऐड पोजीशन के लिए एक ब्लाक मिलता है जिसमे आपको ऐड यूनिट पेस्ट करना होता है। एक ऐड यूनिट को सभी ब्लाक में भी पेस्ट कर सकते है या फिर सब ब्लाक में अलग ऐड यूनिट भी यूज कर सकते है।

Ad Inserter के बारे में विस्तार से यहाँ पढ़े  Ad Inserter plugin कैसे यूज करे?

2: Auto Ads: वर्डप्रेस वेबसाइट में AdSense कैसे लगाये?

Manual तरीके से वेबसाइट में अलग-अलग विज्ञापनों (Ads) को लगाने में बहुत समय लगता है। और समझ नहीं आता कि कहा  Ads लगाये। अधिकांश लोग ब्लॉग्गिंग के शुरुआत में अपने ब्लॉग पर विज्ञापन दिखाने के लिए Best locations खोजने में ही परेशान रहते है।

इसीलिए Google ने Auto-ads पेश किया। इससे आप अपनी साइट पर केवल एक Code snippet जोड़ सकते हैं और Google AdSense  खुद ही  Ad size और Ad type का पता लगाकर  highest paying location पर विज्ञापन दिखाता है। ताकि आपकी कमाई ज्यादा हो सके।

Auto-Ads का नुकसान यह है कि आपकी वेबसाइट पर Ad placement पर आपका नियंत्रण नहीं होता है। यहाँ सारे ads गूगल ही कण्ट्रोल करता है। 

 Auto-ads code आपके वर्डप्रेस ब्लॉग पर हर जगह विज्ञापन दिखाने के लिए एक कोड स्निपेट का उपयोग करता है। अब आपके पास दो तरीके है  Auto-ads code को वेबसाइट में लगाने के लिए। 

  1. पहला तरीका ये है कि Insert Headers and Footers plugin ( नया नाम WPCode – Insert Headers and Footers है) इंस्टाल करके इसके हैडर सेक्शन में कोड पेस्ट कर दे
  2. दूसरा तरीका यह है कि आप अपने WordPress theme’s header।php file फ़ाइल में कोड जोड़ दें। हालांकि, इसका नुकसान यह है कि जबआप थीम को अपडेट या बदलते हैं तो आपका Auto-ads code गायब हो जाएगा।
  3. तीसरा तरीका है Google Sitekit Plugin। इसमे आपको कोई भी कोड पेस्ट नहीं करना होता है। बस आपको ब्लॉग में प्लगइन को इनस्टॉल करके एक्टिवेट करना होता है।और फिर प्लगइन में adsense सेलेक्ट करके ब्लॉग को कनेक्ट करना होता है। ये नया तरीका है।
See also  WordPress कैसे Install करें ( WordPress Full Installation Tutorial in Hindi)

हम यहाँ पर Insert Headers and Footers plugin के द्वारा वर्डप्रेस ब्लॉग में AdSense कोड लगाना जानेंगे।

a: वर्डप्रेस वेबसाइट में AdSense कैसे लगाये (Insert Headers and Footers द्वारा) 

ब्लॉग में Auto-Ads लगाने के लिए नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करे।

  • सबसे पहले, अपने Google AdSense account में लॉग इन करें और Ads tab पर क्लिक करें। इसके बाद, आपको Auto-ads code जेनरेट करने के लिए Get Code बटन पर क्लिक करना होगा।
Google Ads Kaise Lagaye
get Adsense Code
  • ऐडसेंस अब आपकी Publisher ID के साथ एक Code snippet जनरेट करेगा और अब आप इस कोड को टेक्स्ट एडिटर में कॉपी और पेस्ट कर सकते हैं।
Google Ads Kaise Lagaye
Copy Code snippet
  • सबसे पहले, Code snippet को पेस्ट करने के लिए इन्सर्ट हैडर और फूटर्स प्लगइन को इनस्टॉल करना है। ज्यादा जानकारी के लिए वर्डप्रेस प्लगइन कैसे इनस्टॉल करे  पोस्ट देखें। इनस्टॉल करने के बाद Settings » Insert Headers and Footers page पर जाएं। यहां से आपको अपना Google AdSense कोड को हेडर सेक्शन में पेस्ट करना होगा। और फिर सेव कर दे।
Google Ads Kaise Lagaye
Paste Adsense code in header

 

WordPress.com और WordPress.org में 8 मुख्य अंतर

Website me Ads Kaise Lagaye FAQs

best AdSense Ad Size क्या है ?

336×280 और 300×250. ये विज्ञापन अधिकांश स्क्रीन साइज़ पर फ़िट होते हैं और इनकी Pay rate भी अच्छी होती है।

मुझे अपने ब्लॉग पर विज्ञापन कब लगाने चाहिए?

आपके ब्लॉग पर अगर ट्रैफिक आ रहा है तो AdSense के लिए अप्लाई कर सकते है. और अप्रूवल मिलने के बाद तुरंत विज्ञापन लगा सकते है. बिना ट्रैफिक के विज्ञापन लगाने का कोई मतलब नहीं है.

अपने ब्लॉग पर ऐड कैसे लगाएं?

ब्लॉग पर ऐड लगाने के लिए adsense सेटिंग में जाकर Auto ads on कर दे. इसके अलावा ज्यादा ऐड दिखाने के लिए मैन्युअल ऐड यूज करे. इसके लिए Google Adsense Account में adsमें जाकर ऐड यूनिट प्राप्त करे और Ad Inserter plugin इनस्टॉल करके ब्लाक के बॉक्स में ऐड यूनिट पेस्ट करके सेव सेटिंग करे.

क्या मैं अपने WordPress.com ब्लॉग में Google AdSense जोड़ सकता हूँ?

WordPress.com वेबसाइट पर Google AdSense जोड़ने की अनुमति नहीं देता है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए, WordPress.com vs WordPress.org के बीच अंतर देखे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *